Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर/गाजीपुर : धामूपुर में अंत्येष्टि स्थल पर हुआ पहला संस्कार, जनजागरूकता का बना उदाहरण

धामूपुर में अंत्येष्टि स्थल पर हुआ पहला संस्कार, जनजागरूकता का बना उदाहरण

दुल्लहपुर/गाजीपुर।विकासखंड जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा धामूपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। ग्राम मोलनापुर निवासी पारसनाथ यादव की माता मेवाती देवी का लगभग 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार धामूपुर में स्थित नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया।यह अंत्येष्टि कार्यक्रम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत गांव में बनाए गए अंत्येष्टि स्थल पर आयोजित हुआ, जो क्षेत्र में अपने आप में पहला उदाहरण बना। अंतिम यात्रा मोलनापुर से धामूपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल तक लगभग 3 किलोमीटर पैदल “राम नाम सत्य है” जैसे उद्घोषों के साथ निकाली गई। मुखाग्नि का कार्य उनके बड़े पुत्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ही अंत्येष्टि कार्यक्रम करने का आग्रह किया। ग्रामीणों का मानना है कि इससे अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी तथा समय की भी बचत होगी।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सीकानू राम, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा, वरिष्ठ नेता गुलाब कुशवाहा, मनोज यादव, सरवन सिंह, अशोक यादव, राम लखन मौर्य, रविन्द्र गोड़, वीर बहादुर राजभर, विनोद चौहान, हरेंद्र राम, राजेश बासफोर, संजय राम, तेज बहादुर यादव, हरिओम यादव, पारस यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक संस्कार रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और सादगीपूर्ण परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button