Breaking Newsभारत

गाजीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु गाजीपुर में जागरूकता रैली का शुभारंभ

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु गाजीपुर में जागरूकता रैली का शुभारंभ

गाजीपुर, 06 मई 2026 माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गाजीपुर में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय गाजीपुर के गेट संख्या-1 से माननीय जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने वादों का सरल, सुलभ एवं त्वरित निस्तारण करा सकते हैं। इसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा संबंधी मामले तथा शमनीय आपराधिक मामलों का समाधान सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है।कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजय हरी शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली रजा, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट अमित सिंह, नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, स्पेशल जज ईसी एक्ट अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता वर्मा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राम अवतार प्रसाद, त्वरित न्यायालय के न्यायाधीश संजय के लाल एवं विजय कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती नूतन द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त लीड बैंक यूबीआई एवं अन्य बैंकों के अधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह व महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अधिवक्तागण, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक एवं कर्मचारीगण ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button