बड़ी खबरें..

बड़ी खबरें..
➡लखनऊ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, ओमप्रकाश राजभर के बयान पर बोले अखिलेश, राजभर को PDA ने ही जिताया था- अखिलेश, इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा- अखिलेश
➡एटा, महिला का कुंदे से लटका मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत, पुलिस टीम संग पहुंचे CO ज्ञानेन्द्र प्रताप, फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर का मामला
➡बरेली, परिवहन विभाग की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी दीवार, जर्जर दीवार गिरी, एक घायल, लगभग 20 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मौके पर अफरातफरी मची, मौजूद लोगों में दहशत फैली, हादसे में दीवार के पास खड़े रिक्शा चालक छोटेलाल घायल, मलबे से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, बारादरी क्षेत्र के सिंधु नगर बस स्टैंड परिसर का मामला
➡अयोध्या, बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर नहीं, सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, DM के आदेश पर भी होम डिलीवरी नहीं, जिलापूर्ति अधिकारी से की गई शिकायत, अमानीगंज इलाके का पूरा मामला
➡मेरठ, चलती स्कूल बस में आग लगी, बच्चों को लेकर जा रही बस में आग, आग लगने से बस में मची चीख पुकार, मौके से बस से बच्चों को उतारा गया, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का मामला
➡महोबा, लापरवाह शिक्षकों पर बीएसए की सख्ती, प्रेरणा एप पर छात्रों की उपस्थिति भरने के निर्देश, शत प्रतिशत उपस्थिति भरने के दिये निर्देश, आदेश का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी, पालन न करने वाले अध्यापकों का वेतन रोका जाएगा, महोबा जिले के बीएसए हैं राहुल मिश्रा
➡अलीगढ़, एएमयू के कर्मचारियों से करोड़ों की ठगी, 300 से 400 कर्मचारियों के साथ हुई ठगी, अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर ठगी, थाना सिविल लाइन में 3 मुकदमे दर्ज, तीन कंपनियों के द्वारा की गई ठगी, लगभग 400 करोड़ से अधिक की ठगी, थाना सिविल लाइन इलाके का मामला
➡रुड़की, पुलिस ने 5 हजार का इनामी पकड़ा, ढाई वर्षों से चल रहा था फरार, आरोपी गौकशी के मामले में था फरार, मंगलौर कोतवाली इलाके का मामला
➡जालौन, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरही बंबा के पास हादसा
➡दिल्ली, बसपा प्रमुख मायावती की बड़ी बैठक, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, मंडल कॉर्डिनेटरों के साथ हो रही बैठक, यूपी के सभी जिला अध्यक्ष भी मौजूद
➡आज़मगढ़, देउरपुर बाजार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में दोनों ट्रकों के खलासी घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
➡सिद्धार्थनगर, प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली का आरोप, एमए फाइनल की छात्राओं से रुपये मांगे गए, छात्राओं से परीक्षा के दौरान 2000 रुपये मांगे, पैसे न देने पर प्राचार्य ने परीक्षा से किया बाहर, अब्दुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट महाविद्यालय का मामला
➡गाजियाबाद, गाजियाबाद में कैश वैन लूटी गई, 25 लाख रुपये की लूट की सूचना, वैन के दोनों तरफ से हुई फायरिंग, ATM में पैसे भरने के दौरान लूट, कैश वैन कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, मामले में पुलिस कर्मियों से कर रही पूछताछ, एडिशनल कमिश्नर राजकरण नैय्यर ने की पूछताछ, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की घटना
➡आजमगढ़, शादी समारोह में बड़ा बवाल, नशे में धुत बारातियों ने मचाया उत्पात, घराती-बराती आमने-सामने, जमकर पथराव, कई लोग घायल, मौके पर अफरा-तफरी, केस दर्ज, आरोपियों पर कार्रवाई जारी, फूलपुर थाना क्षेत्र की घटना
बहराइच, जंगल में पर्यटकों को दिखा बाघ, पर्यटकों ने बैठे बाघ की तस्वीरें ली, थाना सुजौली के कतर्नियाघात जंगल का मामला
➡हल्द्वानी, बनभूलपुरा कांड में पुलिस की जांच तेज, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश, वीडियो फुटेज से दंगाई खंगाले जाएंगे-SSP, चिन्हित उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई- SSP, जावेद सिद्दीकी, अरशद अयूब को सरेंडर का आदेश, 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई थी हिंसा, पुलिस, नगर निगम कर्मचारी हुए थे घायल, उपद्रवियों ने सरकारी वाहनों को जलाया था
➡मैनपुरी, रातो रात दबंगों ने उखाड़ी मंदिर की बाउंड्री, 12 लोगों ने गुंडई के बल पर गिराई बाउंड्री, दुकानदार ने दी दबंगों के खिलाफ तहरीर, शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, कुरावली पुलिस CCTV फुटेज की जांच में जुटी, कुरावली क्षेत्र के सीओ ऑफिस के पास का मामला



