Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

गाजीपुर 

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। 25 हजार का इनामी सूरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकू यादव उर्फ तिलकधारी निवासी खिदिरगंज थाना सादात, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

3 मई को सादात पुलिस खिदिरगंज चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध अधिनियम के मामले में वांछित इनामी बदमाश मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में टीम ने रामपुर इटवा तिराहे पर घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही बदमाश ने खेत की आड़ लेकर फायर झोंक दिया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सीधे उसके दाहिने पैर में जा लगी। घायल होते ही उसका खेल खत्म हो गया और पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल (UP61BU2679) बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्त पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जो उसके अपराधिक इतिहास को उजागर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button