Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ बंगाल में भाजपा की बढ़त पर सपा सांसद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

लखनऊ बंगाल में भाजपा की बढ़त पर सपा सांसद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश के हालात धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं, जो संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खराब संकेत बताया।

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल का अत्यधिक इस्तेमाल किया गया और राज्य के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं जताया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि देश के हालात धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं, जो संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खराब संकेत बताया।

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल और यूपी के चुनावों का कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट हार चुकी है, जिस पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button