महिला सराफ से लूट का मामला: दो लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़- दोनों घायल, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद

महिला सराफ से लूट का मामला: दो लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़- दोनों घायल, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद
बुधवार सुबह करीब पांच बजे हरपुर धुरियापार चीनी मिल के पास स्थित पावर हाउस के पास गश्त के दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मेंहदी हसन (पुत्र सलीम) के बाएं पैर और रेहान (पुत्र यूसुफ) के दाएं पैर में गोली लगी।
गोला कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे हरपुर धुरियापार चीनी मिल के पास स्थित पावर हाउस के पास गश्त के दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मेंहदी हसन (पुत्र सलीम) के बाएं पैर और रेहान (पुत्र यूसुफ) के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी सहारनपुर के देवबंद कस्बे के निवासी बताए गए हैं।घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों, सागीर अली (पुत्र जाकिर), मुस्तफा (पुत्र शाकिर हुसैन) निवासी देवबंद तथा अफजल अली (पुत्र यूसुफ अली) निवासी मुजफ्फरपुर—को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों द्वारा की गई लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।



