आगरा : थाना मलपुरा पुलिस न्यायालय आगरा के आदेश के अवहेलना के सम्बन्ध में ज्ञापन

आगरा
ब्यूरो चीफ आगरा डालचंद चौधरी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
आज दिनांक 29 मार्च 2026 को ब्यूरो चीफ आगरा डालचंद चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण में किस प्रकार पुलिस शिथिलता बरत रही है जिसके कारण कभी भी अप्रत्याशित जानलेवा वारदात संभव है शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगों के संज्ञान न लेने के कारण पीड़ित परिवार काफी भयभीत है और कभी भी प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है अतः आवश्यकता इस बात की है कि शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान दें और उचित कार्यवाही करें l

ज्ञापन
—————-
सेवा में,
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय
कमिश्नरेट आगरा
विषय ——- थाना मलपुरा पुलिस न्यायालय आगरा के आदेश के अवहेलना के सम्बन्ध में
———————————–
महोदय,
अपराधी महेश चंद पुत्र स्वर्गीय श्री कल्यानसिंह निवासी ककुआ थाना मलपुरा आगरा के खिलाफ,N,B,W,/82/एवं भगोड़ा के आदेश न्यायालय आगरा के बाद भी थाना मलपुरा पुलिस अपराधी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है नहीं आज तक घर में घुसकर दवस दी गई।
अपराधी महेश चंद पूरे क्षेत्र में बे खोल होकर घूम रहा है भिन्न-भिन्न तरीकों से धमकी देकर डरा रहा है अतः महेश चंद एवं महेशचद के साथियों द्वारा डालचन्द चौधरी एवं उनके परिवार को काफी चिंता और भय हो रहा है,
क्योंकि महेशचद एवं महेश चंद के साथियों की गतिविधियां बहुत ही शातिर किस्म की है कभी भी हमला कर घातक चोट या परिवार की हत्या कर सकते हैं किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं,
बार-बार सूचना थाना पुलिस मलपुरा आगरा को देने के बाद भी न्यायालय आगरा के आदेशों की अवहेलना पर अवहेलना करती चली आ रही है यदि निकट भविष्य में कोई भी अनहोनी घटना घटित होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी थाना मलपुरा पुलिस प्रशासन आगरा की होगी
पुलिस कमिश्ननर आगरा को पत्रांक संख्या 301/ 2026/म, आ, क, सघ, के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी डालचन्द भईया दिनांक 23/मार्च 2026 को अवगत कराते हुए पूर्ण जानकारी देने के बाद भी आज तक अपराधी महेशचन्द को पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया,
अतः पूर्व पत्र में श्रीमान जी को 48 घंटे पकड़ने का समय भी अवगत कराया था लेकिन कार्रवाई आज तक अमल में नहीं लाई गई घोर लापरवाही l
अतः हम मजबूरन होकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे इसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन आगरा की होगी।
इसी क्रम में ज्ञापन दिनांक 31मार्च 2026को *पुलिस कमिश्नर आगरा* को देगे l
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश आगरा,
प्रदेश उपाध्यक्ष डालचंद चौधरी एवं जिला अध्यक्ष मंजूवाला की टीम के साथ कई संगठन समर्थन देगे।
श्रीमान जी पुलिस कमिश्नर आगरा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएंगे कि थाना मलपुरा पुलिस आगरा अपराधी महेश चंद,N,B,W,/82/ भगोड़ा घोषित, न्यायालय आगरा के आदेश होने के बावजूद भी पुलिस मलपुरा आगरा अरेस्ट नहीं कर रही है
श्रीमान न्यायालय आगरा एवं पुलिस कमिश्नर आगरा के आदेश को थाना मलपुरा पुलिस आगरा हवा में उड़ा रही हैl
श्रीमान जी से अनुरोध है कि सक्त से सक्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अपराधी महेश चंद् ककुआ को अरेस्ट किया जाए साथ ही साथ क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें जी।
कापी संलग्न हैं,आवश्यक कार्यवाही हेतु ———
1, न्यायालय आगरा के आदेश की कॉपी।
2, पुलिस कमिश्नर आगरा को23 मार्च 026की कापी
स्थान —– तहसील सदर आगरा के मेंन गेट पर इकट्ठे होगे जी
समय 10,30 बजे दिनांक 31मार्च 2026
प्रैस वार्ता का समय 11 , 30बजे
समस्त आंगनबाड़ी बहिनो एवं भाइयों से निवेदन है कि समय पर अवश्य आए।
भवदीय
चौधरी डालचन्द भईया
प्रदेश उपाध्यक्ष
ग्राम v पोस्ट ककुआ थाना मलपुरा आगरा।



