Breaking Newsभारत

दालमंडी में वाराणसी पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

दालमंडी में वाराणसी पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

त्यौहार के बाद वाराणसी पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच ध्वस्तीकरण की रुकी हुई कार्यवाही करने दालमंडी पहुंची
लंबे समय से त्योहारों के दौरान कार्रवाई बंद होने के बाद अब रविवार से दालमंडी में चौड़ीकरण की प्रक्रिया एक बार फिर आरंभ कर दी गई है। दालमंडी में सुबह दस बजे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचने लगी, जिससे बाजार में एक बार फिर से गहमागहमी का माहौल बन गया।

प्रशासन ने इस कार्य को लेकर पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां कर ली थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस बार कार्रवाई को तेजी से अंजाम दिया जाएगा ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
दालमंडी में चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है। पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि इससे बाजार में व्यवस्था बनेगी और ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button