Breaking Newsभारत

सुल्तानपुर में ‘महायुद्ध’: BJP विधायक के निशाने पर SP चारू निगम, बोले- “खाकी छोड़िए और राजनीति के मैदान में आइए!

सुल्तानपुर में ‘महायुद्ध’: BJP विधायक के निशाने पर SP चारू निगम, बोले- “खाकी छोड़िए और राजनीति के मैदान में आइए!

सुलतानपुर में सियासत और शासन के बीच की जंग अब आर-पार की हो चुकी है। BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने SP चारू निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें सीधे तौर पर ‘साजिशकर्ताओं की प्रवक्ता’ करार दिया है।

​विवाद की जड़:

विधायक जी का पारा तब चढ़ा जब SP चारू निगम ने उनके समधी राणा अजीत प्रताप सिंह पर हुई कार्रवाई से जुड़े एक विवादास्पद ट्वीट को रिपोस्ट कर दिया, जिसमें लिखा था— “समधी पर हुई कार्यवाही से बेचैन।”

​विधायक की दो टूक:

​”अगर SP को राजनीति ही करनी है, तो इस्तीफा दें और मैदान में उतरें।”

​विधायक अब चारू निगम के आचरण के खिलाफ कार्मिक मंत्रालय को पत्र लिखने की तैयारी में हैं।

​इससे पहले विधायक ने ACS होम संजय प्रसाद पर भी साजिश के गंभीर आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button