Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला जज, जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिला जज, जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गाजीपुर | 28 मार्च 2026 — जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला जज महोदय, अविनाश कुमार एवं डॉ ईरज राजा शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया। मेस, बैरकों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघन तलाशी ली गई और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।अधिकारियों ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कारागार में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों।निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, नियमित जांच करने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।यह औचक निरीक्षण कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button