बांसगांव,गोरखपुर : शैफंक्षणिक भ्रमणएवं एक्सपोजर विजिट पर गए पीएमश्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहा के बच्चे

शैफंक्षणिक भ्रमणएवं एक्सपोजर विजिट पर गए पीएमश्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहा के बच्चे
बांसगांव,गोरखपुर
पीएमश्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहा क्षेत्र बांसगांव जनपद गोरखपुर के बच्चे विज्ञान अविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण एक्सपोजर विजिट पर गए सर्वप्रथम ग्राम सभा के सम्मानित सदस्य आलोक कुमार पाठक और ग्राम प्रधान पन्नालाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और बच्चों को मंगलमय यात्रा के लिए आशीर्वाद दिया उसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष युगेश कुमार शुक्ल और मंत्री संग्राम सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया और जैसे ही बस नौशाद पहुंची शताब्दी ट्रेवल्स के मैनेजर रिंकू कुमार ने सभी बच्चों को नाश्ता कराया और फल वितरित किया एंव बच्चों के मंगलमय भविष्य की कामना किया सभी लोग गोरखनाथ मंदिर रेल म्यूजियम अशफ़ाकउल्ला प्राणी उद्यान तथा नौका विहार में विभिन्न जगहों का भ्रमण किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सहायक अध्यापक सत्येंद्र कुमार पंकज कुमार मनोज कुमार अखिलेश राय रेनू यादव शत्रुघन कुमार एवं शिक्षामित्र नीलम देवी थी छात्र बहुत उत्साह के साथ नौकायन की और सभी जानवरों को देखें देहात के वे छात्र जो कभी रेल की पटरी नहीं देखे थे कभी ट्रेन नहीं देखे थे वह रेल के पुराने इंजन और अन्य चीजों को देखें ।



