जखनिया /गाजीपुर : गाजीपुर में होली व रमजान को लेकर भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च

गाजीपुर में होली व रमजान को लेकर भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च

जखनिया /गाजीपुर।भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव के नेतृत्व में त्योहारों के दृष्टिगत लगातार दूसरे दिन भी कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं रूट मार्च किया गया। होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव द्वारा कस्बे के विभिन्न चौराहों एवं दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर आवश्यक पूछताछ की गई तथा बिना कारण घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से बेवजह बाहर न निकलने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने आमजन से कहा कि सभी नागरिक होली एवं रमजान का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।इस दौरान उड़कुड़ा कोतवाली का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और चाक-चौबंद दिखाई दी।



