Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला कारागार में उमड़ा होली का उत्साह: बंदियों के बीच मिठाई वितरण के साथ परिजनों को सौंपा गया पारिश्रमिक चेक

गाजीपुर जिला कारागार में उमड़ा होली का उत्साह: बंदियों के बीच मिठाई वितरण के साथ परिजनों को सौंपा गया पारिश्रमिक चेक

गाजीपुर 2 मार्च 2026। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयां वितरित कर होली की खुशियां बांटीं। प्रादेशिक कमेटी के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कारागार में मौजूद बच्चों के लिए भी विशेष रूप से पिचकारियों की व्यवस्था की गई, ताकि वे भी त्योहार के खुशियों में शामिल रहें। मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए, जेल प्रशासन और समिति के सहयोग से तीन बंदियों द्वारा किए गए श्रम के एवज में उनके परिजनों को पारिश्रमिक का चेक प्रदान किया गया। इसमें क्रमशः 9,772 रुपये, 3,450 रुपये और 6,284 रुपये की धनराशि के चेक सौंपे गए, ताकि उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 525 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें विचाराधीन बंदी 442, सिद्ध दोष (सजायाफ्ता) कैदी 82 हैं। जबकि 01 बंदी पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड की सजा प्राप्त है। जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “उ.प्र. अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के तहत बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुधार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि पाप से घृणा करनी चाहिए, पापी से नहीं।”

जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जेलर शेषनाथ यादव और जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश ने भी बंदियों के सुधार हेतु ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जेल के गणमान्य उपस्थिती में जेल प्रशासन: जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, रवींद्र सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश, संजय कुमार, जेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं अभय मौर्या। इस मौक़े पर समिति पदाधिकारी जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, शेरशाह, कृष्ण कुमार, प्रभाकर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, वसीम रज़ा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button