Breaking Newsभारतराजनीति

कन्हैया के परिजनों को  सरकार दे पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता  : विश्व विजय सिंह

कन्हैया के परिजनों को  सरकार दे पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता  : विश्व विजय सिंह

गोरखपुर । मानबेला स्थित वार्ड नम्बर पांच झूगिंया  निवासी कन्हैया चौरसिया (12) वर्ष की जीडीए द्वारा निर्माणाधीन नाले में गिर कर दर्दनाक मौत होने की सूचना पाकर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बधाया तथा दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन से पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को  दिए जाने की मांग की । इस घटना को जीडीए की लापरवाही का नतीजा बताया ।

पीड़ित परिवार से मिलकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्व विजय सिंह ने पूरी घटना की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि कन्हैया चौरसिया जीडीए की लापरवाही के कारण असमय मौत के गाल में समा गया । बताया गया कि मृतक बच्चे की माँ-बाप दोनों  विकलांग है और परिवार बेहद गरीब हैं । इस घटना ने इस परिवार को झकझोर कर रख दिया है । आय का कोई साधन नहीं है । घटना की जानकारी लेने के बाद कांग्रेस कमेटी उतर प्रदेश के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि यह घटना  गोरखपुर  प्राधिकरण की घोर लापरवाही का परिणाम  है ।  खुले में सरिया छोडना बेहद खतरनाक  है ।  इसमें दोषी लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन  एफआईआर सुसंगत धाराओं में दर्ज  करे । उन्होंने कहा कि मृतक इस गरीब परिवार का होनहार बच्चा था ।  परिवार को सरकार द्वारा  अविलंब पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाना चाहिए । इस  दौरान ओमेन्द्र पाण्डेय,  जितेन्द्र विश्वकर्मा (महानगर उपाध्यक्ष), राकेश मौर्या, अभिमन्यु विश्वकर्मा सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button