धर्मभारत

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली मां दुर्गा की प्रतिमा, शिव मंदिर में स्थापना की तैयारियां पूरी

जखनियां बाजार में जयकारों से गूंजा माहौल, दुर्गा पूजा समिति के युवाओं में दिखा भारी उत्साह

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली मां दुर्गा की प्रतिमा, शिव मंदिर में स्थापना की तैयारियां पूरी

 

जखनियां बाजार में जयकारों से गूंजा माहौल, दुर्गा पूजा समिति के युवाओं में दिखा भारी उत्साह

 

जखनियां (गाजीपुर)। तहसील जखनियां अंतर्गत जखनियां बाजार में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर जखनियां के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ पूरे उत्साहपूर्वक शिव मंदिर तक ले जाया गया। इस दौरान बाजार में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।प्रतिमा यात्रा में पूजा समिति के नवयुवक हाथों में झंडे लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे चलते हुए उत्साह के साथ जयकारे लगाते रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा जखनियां बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची। मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं में मां के प्रति गहरी आस्था और उत्साह दिखाई दिया।दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिमा स्थापना को लेकर समिति के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सोनू जायसवाल, संतोष सिंह, मुन्ना, विजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह, पिंटू चौरसिया, राजेश चौरसिया सहित पूजा समिति के तमाम सदस्य एवं नवयुवक उपस्थित रहे।प्रतिमा यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस मुस्तैद नजर आई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button