भारत

मनीष त्रिपाठी और रणधीर गिरि बने निरीक्षक सशस्त्र पुलिस

एसपी गाजीपुर ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई, जनसेवा के लिए किया प्रेरित

मनीष त्रिपाठी और रणधीर गिरि बने निरीक्षक सशस्त्र पुलिस

 

एसपी गाजीपुर ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई, जनसेवा के लिए किया प्रेरित

 

गाजीपुर।जनपद गाजीपुर पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर तैनात मनीष कुमार त्रिपाठी और रणधीर कुमार गिरि को निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी और उपनिरीक्षक रणधीर कुमार गिरि शामिल हैं। दोनों अधिकारियों की पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button