जखनियां/गाजीपुर : जखनिया में नीतू बजाज ऑटो सेल्स का भव्य शुभारंभ, पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

जखनिया में नीतू बजाज ऑटो सेल्स का भव्य शुभारंभ, पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन


जखनियां/गाजीपुर।जखनिया तहसील अंतर्गत कोतवाली भुड़कुंडा के समीप नीतू बजाज ऑटो सेल्स का भव्य उद्घाटन आज हर्षोल्लास और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर नीतू सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि पारंपरिक पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर ऑटो सेल्स के ओनर निहाल सिंह ने कहा कि नीतू बजाज ऑटो सेल्स अब जखनिया बाजार में नए और आधुनिक स्वरूप के साथ ग्राहकों की सेवा के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा, उत्कृष्ट सर्विस और संतोषजनक अनुभव प्रदान करना ही प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य रहेगा। कस्टमर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजाज कंपनी के समस्त मॉडलों की विस्तृत रेंज यहां उपलब्ध कराई गई है निहाल सिंह ने आगे कहा कि अब तक क्षेत्र के लोगों को बाइक और अन्य दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन नीतू बजाज ऑटो सेल्स के खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी पसंदीदा बाइक यहीं से खरीद सकेंगे, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से पवन तिवारी बाबा, प्रवीण सिंह, मिंटू सिंह, संजय सिंह, विवेक मिश्रा, अनुराग सिंह, मनोज सिंह, अवधेश यादव उर्फ राजू, सत्यम चौबे, कमलेश यादव सहित अनेक गणमान्य व विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



