पुलिस लाइन में आधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।05/02/026को
पुलिस लाइन में आधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

गाज़ीपुर।पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाज़ीपुर ने गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/इंडोर स्टेडियम का फीता काटकर लोकार्पण किया।अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस इंडोर स्टेडियम में दो बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट एवं कैरम बोर्ड की व्यवस्था की गई है। खेल प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में उच्च गुणवत्ता के खेल उपकरण, सीटिंग चेयर, फायर अलार्म सिस्टम, पावर बैकअप, चेंजिंग रूम, स्टोर रूम तथा स्वच्छ शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यस्त दायित्वों के बीच समय निकालकर खेल गतिविधियों में भाग लें, जिससे कार्यक्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



