भारत

गोरखपुर कप्तान राजकरण नय्यर का गाजियाबाद कमिश्नरेट ट्रांसफर

गोरखपुर कप्तान राजकरण नय्यर का गाजियाबाद कमिश्नरेट ट्रांसफर

गोरखपुर के नए कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ बने।। गोरखपुर में एसपी सिटी रह चुके हैं डॉक्टर कौस्तुभ

यूपी पुलिस में बुधवार देर रात 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी हुई इस सूची में न केवल मुख्यालय स्तर के बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, बल्कि अयोध्या रेंज के आईजी सहित 11 महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) भी बदल दिए गए हैं। तबादलों की सूची के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रवीण कुमार अब लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG) होंगे। शासन ने के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ (GSO) नियुक्त किया है। एक महत्वपूर्ण बदलाव में सोमेन बर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है, जो क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए एक बड़ी तैनाती मानी जा रही है।जिलों की बात करें तो मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर जैसे बड़े जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है। अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी, डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसएसपी और अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा, कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर, डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है। महिला अधिकारियों में चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर की कमान सौंपी गई है, जबकि रवि कुमार रायबरेली के नए कप्तान होंगे। कमिश्नरेट प्रणाली में भी फेरबदल हुआ है, जिसमें आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी और राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल से साफ है कि सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के लिए अनुभवी और सख्त छवि वाले अधिकारियों को फ्रंटलाइन पर ला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button