दिल्ली वासियों के लिए बड़ी राहत: होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये

दिल्ली वासियों के लिए बड़ी राहत: होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये
दिल्ली सरकार का यह फैसला न सिर्फ गरीब और निम्न मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत देगा, बल्कि त्योहारों के मौके पर उनके घरों में खुशियों का उजाला भी लाएगा।
दिल्ली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को एक बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को त्योहारों से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को मंजूरी दे दी है।
होली-दिवाली पर मुफ्त जलेगा चूल्हाइस फैसले के बाद दिल्ली के लाखों राशन कार्ड धारक परिवारों की रसोई में होली और दिवाली के मौके पर बिना खर्च के चूल्हा जलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के परिवारों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कदम सरकार की जन-कल्याणकारी सोच को मजबूत करता है।
योजना के लिए 242 करोड़ रुपये मंजूरमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी गई। यह राशि खासतौर पर राजधानी के उन परिवारों पर खर्च की जाएगी, जो राशन कार्ड धारक हैं। सरकार ने साफ किया है कि इसी होली से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
डीबीटी से सीधे खाते में पहुंचेगा पैसायोजना को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजेक्शन (डीबीटी) का रास्ता चुना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, पात्र राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में गैस सिलेंडर के लिए 853 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और लाभ बिना किसी रुकावट के सीधे जनता तक पहुंचेगा।



