सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कि जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कि जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों लोगों के प्रेरणास्त्रोत, धरतीपुत्र नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया । उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि नेताजी को याद करते हुए मन में गहरी श्रद्धा और सम्मान उमड़ता है। वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन-जन की आवाज थे, एक ऐसे नेता जिन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया, और उनकी कर्मठता हमें यह सिखाती है कि सेवा और संघर्ष से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मोहसिन खान व अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर हम समाजवादी लोग समाज में न्याय, समानता और सद्भावना का प्रसार करेंगे उनकी उपस्थिति भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हो, लेकिन उनकी विनम्रता,दूरदर्शिता और साहस ने उन्हें देश की राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिलाया नेता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं।उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। उनकी सादगी और उनका दूरदर्शी नेतृत्व, जमीनी जुड़ाव और सभी को साथ लेकर चलने का उनका भाव हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके मूल्यों को आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं उनकी विचारधारा, उनका संघर्ष और उनकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी। नेता जी को शत-शत नमन। इस दौरान प्रमुख रुप में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय कबीर आलम दयाशंकर निषाद जफर अमीन डक्कु कृष्ण कुमार त्रिपाठी साधु यादव संजय पहलवान मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव रामदरश विद्यार्थी अभिमन्यु यादव दुधनाथ मौर्य अखिलेश यादव धन्नजय सिंह सैथवार कमलेश यादव राघवेंद्र तिवारी राजू बृजनाथ मौर्य मैना भाई रामजतन यादव नरसिंह यादव गवीश दुबे रवि प्रताप यादव विद्या सागर उर्फ छोटू विनय यादव लालजी भारती अजय कन्नौजिया नावेद मलिक राहुल गुप्ता जयप्रकाश यादव विजय अग्रहरी विंदा देवी सुशीला भारती उर्मिला देवी नमिता सिंह अरविंद शुक्ला भृगुनाथ निषाद आशुतोष गुप्ता सुरेंद्र मौर्य एजाज अंसारी महेंद्र निषाद कमल किशोर यादव स्वतन्त्र सिंह यादव धर्मराज सिंह यादव विक्की निषाद सच्चिदानंद यादव अनुप यादव सन्तोष मौर्य रामउग्रह यादव गोली यादव अछैवर कन्नौजिया रामहित यादव पुजारी यादव इमरान खान अमरजीत यादव आजम लारी सोहराब खान राम कृपाल यादव बालेन्द्र यादव शिव प्रसाद यादव महिमा गौतम सविता राय रूबी खातुन अनिल कुमार सलीम शेख रौनक मनोज दुर्गेश आफताब अमित अजय धन्नजय अखिलेश शैलेश संदीप विशाल गुफरान जाहिद रामभवन उमेश शकील एतकाद श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे l



