6 महीने पहले चुना था प्यार,मिली मौत: कमरे में पति फंदे पर, पत्नी के मुंह से झाग- उजड़ गई दो जिंदगी

6 महीने पहले चुना था प्यार,मिली मौत: कमरे में पति फंदे पर, पत्नी के मुंह से झाग- उजड़ गई दो जिंदगी
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सादाब की बहन उनके कमरे पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने कमरे के जंगले से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पड़ी। कमरे में सादाब का शव पंखे से लटका था, जबकि निकहत निशा अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में मंगलवार सुबह प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे के अंदर पति का शव पंखे से लटका मिला, जबकि गर्भवती पत्नी बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया, जबकि पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मुकारीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सादाब ने नवंबर 2025 में 24 वर्षीय निकहत निशा से प्रेम विवाह किया था। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सादाब की बहन उनके कमरे पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।शक होने पर उसने कमरे के जंगले से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पड़ी। कमरे में सादाब का शव पंखे से लटका था, जबकि निकहत निशा अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। सूचना मिलने पर बेलघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छह महीने पहले हुई थी शादीपरिजनों के मुताबिक, सादाब और निकहत ने प्रेम विवाह किया था। निकहत गर्भवती भी थी। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। सादाब दो भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता तसव्वुर दुबई में रहते हैं, जबकि मां नजीबुन गांव पर ही रहती हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारपुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकहत ने जहरीला पदार्थ खाया था, जबकि सादाब ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि दोनों की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस घरेलू विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।



