Breaking Newsभारत

40 करोड़ से अधिक की ठगी: Apexion कंपनी पर 2,000 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग

40 करोड़ से अधिक की ठगी: Apexion कंपनी पर 2,000 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग

​लखनऊ / पूर्वांचल:
400 दिन में पैसा दोगुना करने और 0.5% प्रतिदिन रिटर्न देने का झांसा देकर Apexion (Apexion / BR Infratech (P) Ltd / Apexion Ranchhour / GO FOR KHUSHI) कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित निवेशकों के अनुसार, पूर्वांचल के लगभग 2,000 से अधिक लोगों को झांसे में लेकर कंपनी ने 40 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा करा ली।

​ठगी का तरीका और मुख्य आरोपी

​कंपनी के सीएमडी ब्रह्मा कुमार सिंह (लखनऊ निवासी), चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राघवेन्द्र सिंह, प्रमोटर महताब आलम तथा विभिन्न जिलों के टीम लीडरों पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों को फर्जी सुरक्षा गारंटी दी। 10 लाख रुपये से कम जमा करने वालों को नोटरी एफिडेविट और 10 लाख रुपये से अधिक वालों को ‘Regd- Agreement to sale of Land’ की सुरक्षा का भरोसा दिया गया था।
​भुगतान रोकने और चेक बाउंस का खेल
​शिकायत के अनुसार:
​11 जनवरी 2026 तक निवेशकों के खातों में दैनिक आय का भुगतान किया गया।
​इसके बाद ‘सॉफ्टवेयर अपडेट’ और सीएमडी की बेटी की शादी (20 फरवरी 2026) का बहाना बनाकर भुगतान टालना शुरू किया गया।
​23 अप्रैल 2026 को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए कंपनी बंद होने की सूचना दी गई।
​जमा रकम वापसी के लिए दिए गए पोस्टडेटेड चेक बैंक में ‘खाते में अपर्याप्त राशि’ (Funds Insufficient) के कारण अनादृत (Dishonour) हो रहे हैं। पीड़ित विवेकानंद राय को जारी 1 लाख रुपये का चेक (संख्या 000432) भी 11 अगस्त 2026 को बाउंस हो गया।
​कार्रवाई की गुहार
​पीड़ित जमाकर्ताओं ने आशियाना थाना (लखनऊ) में आवेदन पत्र देकर ठगी के मुख्य सरगना ब्रह्मा कुमार सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 और 318, 61 (2) के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर सभी चालबाज़ों व डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने तथा जनता का डूबा हुआ धन वापस कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button