Breaking Newsक्राइमभारत

सादात (गाजीपुर) : दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला 22 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नकदी बरामद

दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला 22 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नकदी बरामद

सादात पुलिस ने चोरी की घटना का किया अनावरण, दो मोबाइल, ईयरबड्स, चार्जर सहित पांच हजार रुपये नकद बरामद

सादात (गाजीपुर)। थाना सादात पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान एवं नकदी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया।पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को ग्राम बरेहता निवासी परविन्द विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लैपटॉप, मोबाइल फोन, 13 पीस कीपैड, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा सात हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना सादात में मु0अ0सं0 185/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुकदमे की विवेचना के दौरान 23 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी मखदूमपुर उपनिरीक्षक सन्तराम यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव (22 वर्ष) पुत्र घुरफेकन यादव, निवासी ग्राम भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन मय बैटरी, चार्जर व ईयरफोन, तीन अदद ईयरबड्स तथा पांच हजार रुपये नकद बरामद किए।पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त,चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव, उम्र 22 वर्ष, पुत्र घुरफेकन यादव, निवासी ग्राम भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे,चौकी प्रभारी मखदूमपुर उ0नि0 सन्तराम यादव, मय हमराह पुलिस टीम, थाना सादात, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button