Breaking Newsभारत

सड़क हादसे में बिखर गया परिवार: दिल्ली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत- 4 गंभीर

सड़क हादसे में बिखर गया परिवार: दिल्ली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत- 4 गंभीर

बुधवार देर रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्गेश गुप्ता (55), उनकी बेटी पिंकी गुप्ता (30) तथा नातिन परी गुप्ता (8) की मौके पर ही मौत हो गई।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी एक ही परिवार पर बुधवार देर रात लौटते समय दर्दनाक हादसे ने कहर बरपा दिया। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से पूरे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया।  मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी दुर्गेश गुप्ता उर्फ मुन्नू गुप्ता (55) अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी, बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता तथा अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में अपनी छोटी बेटी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार बुधवार शाम को दिल्ली से स्कॉर्पियो से वापस सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुआ। देर रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्गेश गुप्ता (55), उनकी बेटी पिंकी गुप्ता (30) तथा नातिन परी गुप्ता (8) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पत्नी विजयलक्ष्मी गुप्ता (50), पुत्र अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता (24), नाती गोलू गुप्ता (12) तथा दामाद राधेश्याम गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और क्षेत्रवासियों को मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button