Breaking Newsभारतराजनीति

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का बड़ा दांव: 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का बड़ा दांव: 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

​लखनऊ/वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संत रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर देशभर में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े और दलित वर्गों तक पहुँच बनाकर सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

​अभियान की रूपरेखा और प्रमुख कार्यक्रम

​जिला स्तरीय कार्यशालाएं (25 – 27 जुलाई 2026): अभियान की सफलता और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए सभी जिलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

​समरसता दीप अभियान का भव्य शुभारंभ (29 जुलाई 2026): धर्मनगरी काशी (वाराणसी) से इस वृहद अभियान की आधिकारिक शुरुआत ‘समरसता दीप’ प्रज्वलित कर की जाएगी।

​कलश वंदन अभियान (29 जुलाई – 10 सितंबर 2026): संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र माटी को कलश में भरकर देश के गांवों और बस्तियों तक पहुँचाया जाएगा।

​संत संपर्क अभियान (29 जुलाई – 31 अगस्त 2026): अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रमुख संतों, महंतों और धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

​गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा (5 अक्टूबर – 5 नवंबर 2026): पंजाब के जालंधर से एक भव्य ‘समरसता यात्रा’ शुरू होगी, जो देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए अंततः वाराणसी में संपन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button