शाम की बड़ी खबरें…

शाम की बड़ी खबरें…
➡लखनऊ-जनगणना-2027 को लेकर बड़ी बैठक,डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में समीक्षा, स्व-गणना को जनआंदोलन बनाने पर जोर, 7 मई सुबह 6 बजे से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, विभागों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, सोशल मीडिया से अभियान को गति की योजना, जनभागीदारी बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत. अब घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति, तहसील-कचहरी के चक्कर से मिलेगी छुटकारा, राजस्व विभाग की नई डिजिटल व्यवस्था लागू, आधिकारिक पोर्टल के जरिए कर सकेंगे आवेदन, जनपद, तहसील, गांव और गाटा संख्या भरना होगा, ऑनलाइन शुल्क जमा करते ही तुरंत डाउनलोड
➡लखनऊ- यूजर चार्ज वसूली में बड़ा घपला उजागर, 4 साल में करीब 10 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, कूड़ा कलेक्शन में सिस्टम की कमी से धांधली, गृहकर बिल से जुड़े होने के बावजूद अलग वसूली, नगर निगम का यूजर चार्ज ऐप अब तक नहीं बना, 2022 में 7 महीने में 11.14 करोड़ वसूले, 2023 में यूजर चार्ज घटकर 4.82 करोड़ पहुंचा, करीब 6.17 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान, मैनुअल रसीद,चेक बाउंस और फर्जी रसीदों से घपला
➡लखनऊ – सिटी स्टेशन छोटा छत्ता के पास लगा जाम, मेनहोल में मौरंग से लदा ट्रक सड़क में फंसा, चारों ओर लंबा जाम, कई एम्बुलेंस भी फंसी, जलभराव और खराब सड़क से आए दिन हादसे, शिक्षा भवन से सिटी स्टेशन तक सड़क खस्ताहाल
➡चंदौली- स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, ग्रामीण अंचलों की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर किया घेराव, अधिशासी अभियंता का किया घेराव, जमकर नारेबाजी, स्मार्ट मीटर से बढ़ रहा बिजली बिल-महिलाएं, सकलडीहा दरियापुर का पूरा मामला
➡फर्रुखाबाद – प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत का मामला , अमानक निजी नर्सिंग होम को किया सील, निजी नर्सिंग होम को सीएमओ ने किया सील, जांच टीम को मौके पर कई मिली अनियमिता , थाना कादरी गेट के मसैनी का मामला
➡चंदौली- जल जीवन मिशन की टंकी का निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर कार्यदायी एजेंसी पर जुर्माना, घटिया गुणवत्ता पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी, खोदी सड़कों को तुरंत ठीक करने के निर्देश, जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम, मवैया गांव पानी टंकी का मामला
➡अलीगढ़ – लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा , एक सैलून में तोड़फोड़ का भी आरोप, सैलून में घुसकर शॉप कीपर से की बदसलूकी, गांधी पार्क थाना इलाके छावनी मोहल्ले की घटना
➡कानपुर देहात – हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो में विवाद, मुनीम और टैंकर चालक के बीच कहासुनी, विवाद के बाद चालक की संदिग्ध हालत में मौत, टैंकर से कुचलने की धमकी के बाद हादसा-परिजन, 22 साल से टैंकर चला रहे अर्जुन की गई जान, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, नाराज परिजनों और चालकों का डिपो पर हंगामा, मुआवजे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, गजनेर थाना क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर- एक करोड़ की स्मैक के साथ 2 तस्कर अरेस्ट, पुलिस ने 504 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया, बाग से दो शातिर तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये , अम्बेहटा मार्ग स्थित बाग से किया गिरफ्तार
➡नोएडा – प्रेमी और प्रेमिका के कूदने का मामला, मकान मालिक ने दोनों की पिटाई की थी, पिटाई के दौरान दोनों तीसरी मंजिल से गिरे थे, प्रेमी की हो गई थी मौत,प्रेमिका हुई थी घायल, मकान मालिक की पत्नी से किरायेदार की दोस्ती, दोस्ती को लेकर आरोपी किरायदार से था नाराज़, आरोपी मकान मालिक और उसकी पत्नी गिरफ्तार, सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 की घटना
➡फर्रुखाबाद – जनगणना में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, 150 स्कूलों में पढ़ाई का छाया संकट, स्कूलों पर बंद होने का मंडराया संकट, कई शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग, जनपद के सभी ब्लाकों के स्कूलों का मामला
➡कानपुर – आरोपी पिता-पुत्र को जिला जेल में VIP ट्रीटमेंट, कोडीन कफ सिरप मामले में हैं दोनों आरोपी , विनोद अग्रवाल और शिवम अग्रवाल हैं आरोपी , पैसों के रसूख के चलते जेल में विशेष सुविधा, जेल डॉक्टर पर हॉस्पिटल शिफ्ट करने का आरोप
➡हापुड़ – बेखौफ दबंगों ने युवक को पीटा, बीच सड़क पर युवक की पिटाई की, लात-घूसों से युवक की जमकर पिटाई, मामूली कहासूनी क़े बाद हुआ विवाद, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी – मामूली विवाद में दबंगों ने की मारपीट ,. पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ की शिकायत, पुलिस से शिकायत के बाद दबंग दे रहे धमकी , शहर कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर की घटना



