Breaking Newsभारतशिक्षा

कंपोजिट आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराइच के बच्चे का नवोदय में चयन

कंपोजिट आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराइच के बच्चे का नवोदय में चयन

 पिपराइच गोरखपुर

कंपोजिट आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराइच के कक्षा 5 का बच्चा अर्नव गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी क्रांति चौक पिपराइच का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नोडल शिक्षक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा पढ़ने लिखने में होनहार है हम लोगों ने केवल उसको सही रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि गुरु का काम ही है अपने शिष्यों को सही रास्ता दिखाना। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी राय ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए बेहतरीन उपलब्धि है भविष्य में इस उपलब्धि से बच्चे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। पिपराइच ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन ने पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button