Breaking Newsभारत

वाराणसी : डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में योग सप्ताह का सफल समापन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में योग सप्ताह का सफल समापन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ स्वस्थ एवं योगमय भारत का दिया संदेश

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026) के अवसर पर निर्धारित थीम “Yoga for Healthy Aging (स्वस्थ आयु के लिए योग)” के अंतर्गत डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र, भंदहा कला, कैथी, वाराणसी में योग सप्ताह का सफल आयोजन किया गया।यह आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM), नई दिल्ली, निदेशक आयुर्वेद सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुआ।संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय यादव एवं प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ के निर्देशन में 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित योग सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिन संस्था के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही जनमानस को योग के महत्व से अवगत कराते हुए शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए स्वस्थ वृद्धावस्था, रोग-निवारण तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना था। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है, जो व्यक्ति को निरोग, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।योग सप्ताह एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के माध्यम से “स्वस्थ भारत” एवं “योगमय भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
“योगः कर्मसु कौशलम्” — योग स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन का आधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button