Breaking Newsभारत

लखनऊ में ये 69 कट स्थाई रूप से बंद होंगे; जाम से निजात को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

लखनऊ में ये 69 कट स्थाई रूप से बंद होंगे; जाम से निजात को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में जाम के झाम से राहत मिलेगी। लखनऊ में 69 कट स्थाई रूप से बंद होंगे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है जिससे आवागमन सुगम हो सके।

यूपी की राजधानी लखनऊ में 69 कट स्थाई रूप से बंद होंगे। जाम से निजात को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में ट्रैफिक समस्या पर सवाल उठने के बाद सुधार की कोशिशें तेज हो गई हैं। जिला स्तरीय कमेटी ने शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयास के तहत शहर में 69 स्थानों पर लोहे के बैरियर से बंद किए गए अस्थाई कट या चौराहे और तिराहे को अब स्थाई रूप से बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के कार्यालय में पहुंचा यह सुझाव पुलिस की ओर से भेजा गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, जाम से छुटकारा दिलाने व दुघटनाओं को कम करने के लिए लोहे के बैरियर लगाकर आवागमन बंद करने से मिली सफलता के बाद सभी स्थानों पर सीमेंटेड बैरियर लगाने का प्रस्ताव है।

हजरतगंज चौराहे पर अक्सर जाम लगा रहता था। या लाल बत्ती होने पर वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप में खड़े होकर लम्बा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन जब से लोहे का बैरियर लगाकर यू-टर्न बनाया गया, बहुत राहत मिली है। अब न जाम लग रहा है और वाहन चालकों को ट्रैफिक सिंगनल में हरी बत्ती होने का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी तरह आईजीपी चौराहे को भी लोहे के बैरियर से बंद कर दिया गया है। यू-टर्न से बिना रुके आवागमन हो रहा है। हनुमान सेतु के तिराहे को भी अस्थाई रूप से बंद किया गया तो जाम से राहत मिल गयी। आईटी चौराहा पर बिना रुके आवागम हो रहा है। इसी तरह शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई चौराहों को लोहे के बैरियर बंद किया गया है। वाहन चालकों को थोड़ी दूर जाकर मुड़ना पड़ता तो जरूर है, लेकिन रुकना नहीं पड़ रहा है।

अन्य चौराहों व तिराहों पर लगेगा लोहे का बैरियर
इस प्रयोग से न सिर्फ यातायात व्यवस्था दुरुस्त हुई बल्कि विपरीत दिशा से आने वाले पर नियंत्रण लगा है। सुगम यातायात के लिए इस अस्थाई व्यवस्था को स्थाई रूप से लागू किया करने का प्रस्ताव मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के पास भेज दिया गया है। स्थाई बैरियर लगाने के बाद बड़ी संख्या में लोहे के बैरियर खाली हो जाएंगे। उनको शहर के अन्य स्थानों पर चौराहों, तिराहों या कट बंद करने में प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए चौराहों, तिराहों व कट को चिह्नित किया जा रहा है।
विभूतिखण्ड क्षेत्र
कमता ब्रिज के नीचे-पालीटेक्निक से आने वाले रास्ते पर
कमता तिराहा
चिनहट चौराहा-ब्रिज के नीचे
मटियारी चौराहा-ब्रिज के नीचे
टखावा तिराहा

किसान बाजार यूटर्न सिनेपॉल माल के सामने-शहीद पथ के नीचे
आईजीपी चौराहा
विजयपुरी अण्डरपास
गोमतीनगर क्षेत्र
जयपुरिया तिराहा-शहीद पथ
हजरतगंज क्षेत्र
ला मार्टनियर कालेज
केडी सिंह स्टेडियम मेट्रो के नीचे
मल्टी लेवल पार्किग हजरतगंज
अटल चौराहा हजरगंज
विधानसभा के सामने
वर्लिंगटन चौराहा
राणा प्रताप चौराहा-हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन के सामने
सीएमएस स्कूल हुसैनगंज के सामने
श्रीराम टावर
महानगर क्षेत्र
हनुमान सेतु-प्रेमा अपार्टमेंट तिराहा ग्रीन कॉरिडोर पर
प्रेमा अपार्टमेंट बैरियर-हनुमान मंदिर के पीछे
हनुमान सेतु तिराहा
आईटी चौराहा-पेट्रोल पम्प के सामने
गोपलपुरवा के नीचे
रहीमनगर चौराहा से पीएसी गेट नम्बर-3 की ओर
वायरलेस चौराहा से सीपी आफिर महानगर की ओर
बादशाहनगर
कैण्ट क्षेत्र
मरीमाता मंदिर
नरेन्द्र पूजन भंडार कट
विश्वकर्मा मंदिर कार्य समिति कट
कटाई पुल कट
सेतु कर्मशाला उत्तर रेलवे कट
मवैया तिराहा ईदगाह की तरफ कट
खालसा चौक कट
आलमबाग चौराहा चन्दरनगर चौकी के पास का कट
कृष्णानगर क्षेत्र
पिकेडली कपूर मोटर के पास
कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के नीचे
कैसरबाग क्षेत्र
चारबाग रवीन्द्रालय के सामने
लोको चौकी के सामने
चारबाग स्टेशन गुप्ता तिराहा के पास यू-टर्न
नजीराबाद चौकी अमीनाबाद
नत्था तिराहा
बाजार खाला में लाल माधवगंज
चौक क्षेत्र
कुड़िया घाट
नया पक्का पुल
पुराना पक्का पुल
रूमी गेट
रूमी घंटाघर की तरफ
गाजीपुर क्षेत्र
खुर्रमनगर चौराहा
टेढ़ी पुलिया
सेंट मैरी तराहा, गुडम्बा
अलीगंज क्षेत्र
बिठौली तिराहा
मडियांव फ्लाईओवर के नीचे बिठौली की ओर
मडियांव फ्लाईओवर के नीचे बगल में लगे डिवाइडर
इंजीनियरिंग कालेल चौराहा-विकासनगर जाने वाली सड़क की ओर
इंजीनियरिंग कालेज चौराहा मडियांव जाने वाली सड़क की ओर
गोसाईगंज क्षेत्र
अर्जुनगंज हुंडई शोरूम
साईदाता कटिंग
मां वैण्यो मेडिकल कट
कबीरपुर जलसा रिजार्ट कट
पीजीआई तिराहा
सेक्टर-16 वृंदावन कट
चरण भट्ठा कट
तेलीबाग में सैनिक नगर कालोनी कट
शहीद पथ ट्रू वैल्यू कट
वेस्ट प्राइज कट
अहिमामऊ वाले तिराहे से प्लासियो वाले मार्ग पर वाई कट
काकोरी क्षेत्र
दुबग्गा चौकी कट
मोहनलालगंज क्षेत्र
मोरावां कट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button