Breaking Newsभारत

गोरखपुर : गोरखपुर में रोहिणी नदी में मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

गोरखपुर में रोहिणी नदी में मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

गोरखपुर: तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित रोहिणी नदी में शुक्रवार सुबह 48 वर्षीय जगदीश निषाद का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक रामपुर नयागांव का निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदीश निषाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो करीब साढ़े दस बजे उनका शव रोहिणी नदी में उतराता मिला।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। आपदा मित्रों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी के किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button