Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ में चंद्रशेखर को देखने पेड़ पर चढ़े समर्थक, बोले- जब तक भाइयों की मांग पूरी नहीं होगी, किसी की ‘मांग’ नहीं भरेंगे

लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायक कर्मचारियों का प्रदर्शन एक सप्ताह से जारी है। शनिवार को भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शनकारी छाता लेकर धरने पर पहुंचे।

लखनऊ में चंद्रशेखर को देखने पेड़ पर चढ़े समर्थक, बोले- जब तक भाइयों की मांग पूरी नहीं होगी, किसी की ‘मांग’ नहीं भरेंगे

लखनऊ। लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायक कर्मचारियों का प्रदर्शन एक सप्ताह से जारी है। शनिवार को भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शनकारी छाता लेकर धरने पर पहुंचे।

इसी दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पंचायत सहायकों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। चंद्रशेखर को देखने के लिए उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, आलम यह रहा कि कई समर्थक उन्हें देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गए।

इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब तक मेरे भाइयों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वो किसी की मांग नहीं भरेंगे।”

6 हजार में गुजारा नहीं, 30 हजार मानदेय की मांग
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हजारों पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से इको गार्डन में डटे हुए हैं।

पंचायत सहायकों का कहना है कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन और प्रशासनिक सभी काम संभालते हैं, इसके बावजूद उन्हें सिर्फ 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।

उनका आरोप है कि कम मानदेय में उनसे ज्यादा काम लिया जा रहा है और उनका शोषण हो रहा है। सहायकों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने के साथ ही सेवा से जुड़ी अन्य मांगें भी पूरी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button