Breaking Newsभारत

लखनऊ में अवैध डेयरियों पर बड़ी कार्रवाई: दरोगा और टीम पर हमले के बाद 200 भैंसें जब्त, 24 पर FIR और 2 महिलाएं गिरफ्तार

लखनऊ में अवैध डेयरियों पर बड़ी कार्रवाई: दरोगा और टीम पर हमले के बाद 200 भैंसें जब्त, 24 पर FIR और 2 महिलाएं गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी के पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पथराव और लोहे की चेन से ०किए गए हमले में दरोगा के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें 6 टांके लगे हैं, जबकि नगर निगम के तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं।
​गंभीर मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ इलाके को घेरकर कार्रवाई तेज कर दी है।

​दरोगा और कर्मचारियों पर हमला: कार्रवाई के दौरान उपद्रवियों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल को दौड़ा-दौड़कर पीटा और लोहे की चेन से हमला किया। हमले में उनका सिर फट गया तथा उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारी अवधेश, अभिनव और फुरकान भी घायल हुए हैं।
​सरकारी संपत्ति को नुकसान: उपद्रवियों ने पथराव कर नगर निगम की तीन सरकारी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।
​पुलिस की सख्त कार्रवाई: मामले में 12 नामजद (अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिस, नसीम, रानू, जीशान, नाफिश) और 12 अज्ञात समेत कुल 24 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मौके से दो महिला आरोपियों (खुशबू और आफरीन) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
​200 भैंसें की गईं जब्त: घटना के बाद नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने 3 थानों की पुलिस और PAC बल की मौजूदगी में 4 मोहल्ला क्षेत्रों से लगभग 200 भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया।
​मेयर का सख्त बयान:

मौके पर पहुंचीं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि “जो पुलिस जनता की सुरक्षा करती है, उस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे इलाके को अवैध कब्जों और डेयरियों से मुक्त कराया जाएगा।”
​प्रशासन की चेतावनी: नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button