Breaking Newsभारत

लखनऊ डीएम का बड़ा आदेश: हीटवेव के खतरे को देखते हुए के स्कूलों में छुट्टी, 22 मई से बंद रहेंगे सभी विद्यालय

लखनऊ डीएम का बड़ा आदेश: हीटवेव के खतरे को देखते हुए के स्कूलों में छुट्टी, 22 मई से बंद रहेंगे सभी विद्यालय

लखनऊ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी शैक्षिक बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी शैक्षिक बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा समय में लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है।

बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया गया फैसला

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिले के कुछ विद्यालयों में अभी तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया था, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच स्कूल आने-जाने में बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर छोटे बच्चों पर लू और गर्मी का खतरा ज्यादा देखा जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश लागू किया गया है।

सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश जिले के सभी शैक्षिक बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सूचना विभाग को इस फैसले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभिभावकों और स्कूलों तक सूचना समय पर पहुंच सके।

लखनऊ से बड़ी खबर : प्रो. जय प्रकाश पांडेय संभालेंगे AKTU की कमान, 3 साल के लिए नियुक्ति

वेबसाइट पर भी जारी किया गया आदेश

जिला प्रशासन ने कहा है कि आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। इसके लिए आदेश को लखनऊ प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। भीषण गर्मी के बीच प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा था।

प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी और लू का असर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है और अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button