लखनऊ : गंभीर बीमारी से जूझ रहे सपा कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आगे आए अखिलेश यादव, जफर अमीन डक्कू ने पहुंचाई आर्थिक सहायता

गंभीर बीमारी से जूझ रहे सपा कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आगे आए अखिलेश यादव, जफर अमीन डक्कू ने पहुंचाई आर्थिक सहायता

लखनऊ/ब्यूरो: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी ने पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की मदद के लिए एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई है। विगत 6 जुलाई को सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात कर दो पार्टी कार्यकर्ताओं की गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराया था।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व जिला महासचिव जवाहर लाल मौर्या और एक बूथ प्रभारी के सगे भाई समीर यादव (बीटेक) दोनों की ही किडनियां खराब हो चुकी हैं। वर्तमान में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में दोनों के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही है।
इस दुखद खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए माननीय अखिलेश यादव जी ने दोनों मरीजों को फिलहाल डायलिसिस व शुरुआती इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की फौरी आर्थिक सहायता प्रदान की, साथ ही भविष्य में भी इलाज के लिए हर संभव मदद का पूरा आश्वासन दिया।
इसी क्रम में आज वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भूषण निषाद, वरिष्ठ नेता राम ललित यादव, सिंहासन यादव, इसरारूल हक अंसारी और इमरान खान सहित अन्य नेताओं ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा भेजी गई इस आर्थिक सहायता राशि को दोनों मरीजों तक पहुंचाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



