छत्तीसगढ़ : यूनिटी मार्च में सांसद चिंतामणी महराज व विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल

यूनिटी मार्च में सांसद चिंतामणी महराज व विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल
धान कटाई में भी लिया भाग, बसंतपुर कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं से नाराज़ पत्रकार लौटे
अधिकारीयों द्वारा भीड़ बढ़ाने के लिए स्कूल छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था जिसकी चर्चा भी आम रही।
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर —-लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के वाड्रफनगर अंतर्गत बसंतपुर में यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया।
देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाले इस मार्च में सांसद चिंतामणी महराज और विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते प्रमुख रूप से शामिल हुए।
मार्च 14 नवंबर को प्रेमनगर से बसंतपुर तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तक निकाला गया भव्य रैली, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विकास खण्ड स्तर के अधिकारीयों द्वारा भीड़ बढ़ाने के लिए स्कूल छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था जिसकी चर्चा भी आम रही।
यूनिटी मार्च के बाद सांसद एवं विधायक ने धान खेत पहुंचकर धान फसल की पूजा-अर्चना कर प्रतीकात्मक कटाई भी की। इस दौरान किसानों के साथ संवाद भी हुआ।
अव्यवस्थित कार्यक्रम से पत्रकार नाराज़, कार्यक्रम बीच में ही छोड़ा
बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था साफ दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे असंतोष व्याप्त हुआ। जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ खड़े हुए।
यूनिटी मार्च का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, देशभक्ति, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।



