Breaking Newsभारत

लखनऊ कल ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ेंगे शहरवासी, साढ़े तीन किमी की होगी ग्रीन रन

लखनऊ कल ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ेंगे शहरवासी, साढ़े तीन किमी की होगी ग्रीन रन

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलडीए की ओर से रविवार को ग्रीन रन का आयोजन किया जा रहा है। यह 3.5 किलोमीटर की होगी। यह नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका और न्यू डालीगंज ब्रिज के बीच होगी।एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम साबित होगा। 1500 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। महिला एवं पुरुष प्रतिभागी एक साथ दौड़ेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन चार श्रेणियों में होगा। श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी 30 से 50 वर्ष और तीसरी 50 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित है। इसके अतिरिक्त युगल दौड़ भी आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 172 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है।

प्रतिभागी रविवार सुबह पांच बजे झूलेलाल वाटिका में जुटेंगे। जहां दौड़ से पहले योग और जुम्बा जैसी फिटनेस गतिविधियां होंगी। सुबह छह बजे फ्लैग ऑफ के साथ ग्रीन रन की शुरुआत होगी। रास्ते में चार स्थानों पर हाइड्रेशन पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी। पुलिस बल व चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी। आयोजन की समाप्ति तक आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन सुनिश्चित कराया जाएगा। ग्रीन रन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button