Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : प्रतापपुर विधानसभा की बेटियों-बेटे ने रचा कीर्तिमान, टॉप-10 में 8 बच्चों ने बढ़ाया मान

प्रतापपुर विधानसभा की बेटियों-बेटे ने रचा कीर्तिमान, टॉप-10 में 8 बच्चों ने बढ़ाया मान

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी

इंडिया नाऊ २४

छत्तीसगढ़

वाड्रफनगर विकासखण्ड से 12वीं-10वीं में 4-4 छात्रों ने जिले में बनाई जगह

बलरामपुर /वाड्रफनगर, 01 मई 2026। बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के वाड्रफनगर विकासखण्ड ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में टॉप-10 सूची में यहाँ से 4-4 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। खास बात यह है कि इन 8 मेधावी छात्रों में 7 बेटियाँ हैं।

कक्षा 12वीं के गौरव:

1. *प्रतिभा गुप्ता*, ग्राम पंचायत मेंढारी, शास. हायर सेकेंडरी स्कूल करमडीहा – *जिले में प्रथम स्थान*

2. *प्रियलता कुशवाहा*, बलंगी, कृष्णा आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल – *93.80% के साथ जिले में तृतीय स्थान*

3. *अजित गुप्ता*, ग्राम अंधरुआ, शास. हायर सेकेंडरी स्कूल बरती – *93.60% के साथ जिले में चतुर्थ स्थान*

4. *अनुराग*, ग्राम गोंदला, शास. हायर सेकेंडरी स्कूल करमडीहा ‘ब’ – *93.20% के साथ जिले में छठा स्थान*

कक्षा 10वीं के गौरव:

1. *आराधना पटेल*, NPS स्कूल रजखेता – *96.83% के साथ जिले में द्वितीय स्थान*

2. *रौशनी काशी*, शास. हायर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथनगर – 96% के साथ जिले में तृतीय स्थान

3. प्रिया, शास. हायर सेकेंडरी स्कूल कछिया – 95.33% के साथ जिले में छठा स्थान

4. अंजीता राजवाड़े, वार्ड क्र. 04 वाड्रफनगर, सेजस स्कूल – 94.67% के साथ जिले की टॉप-10 सूची में स्थान

क्षेत्र की विधायक *श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते* ने रायपुर प्रवास के दौरान फोन पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, _”प्रतापपुर की बेटियाँ-बेटे प्रदेश का भविष्य हैं। प्रतिभा और अंजीता बेटी एवं टॉप टेन में चयनित सभी बेटियों और अनुराग बेटा से मैंने वादा किया है कि यात्रा से लौटते ही मैं स्वयं उनके घर आऊंगी। शिक्षा के लिए जो भी आवश्यकता होगी, हम सब साथ खड़े हैं।”_ विधायक ने वाड्रफनगर भाजपा मंडल के माध्यम से जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा गुप्ता सहित सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button