यूपी : कृषि राज्यमंत्री बोले- सरकार ने किसानों का बिजली बिल माफ किया…आय दोगुनी करने पर निरंतर कार्य जारी*

*यूपी : कृषि राज्यमंत्री बोले- सरकार ने किसानों का बिजली बिल माफ किया…आय दोगुनी करने पर निरंतर कार्य जारी*
कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि किसानों को बिजली बिल माफ किया गया है। किसानों को अच्छे बीज, खाद पर सब्सिडी देकर सरकार किसानों की लागत को कम कर रही है।
प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर निरंतर कार्य कर रही है। नई तकनीक, सामूहिक खेती और विविध फसल उत्पादन से ही कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है। यह बात कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार आयोजित राज्य स्तरीय रवि कृषक गोष्ठी को में कही।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। किसानों को बिजली बिल माफ किया गया है। किसानों को अच्छे बीज, खाद पर सब्सिडी देकर सरकार किसानों की लागत को कम कर रही है
आमदनी को बढ़ा रही है। किसानों से संवाद के दौरान जो भी समस्याएं बताई जाती हैं। उसके समाधान के आदेश अधिकारियों को दिया जा रहा है। कुछ किसानों ने बिजली की समस्या भी रखी है। उन किसानों को सरकार की सोलर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
आधारित जैविक खाद को अपनाने पर जोर दियागो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती और गो-आधारित जैविक खाद को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों से न केवल फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है। बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी सुरक्षित रहती है।
कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव (उद्यान) वीएल मीना, प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र ने भी संबोधित किया। संचालन सहायक निदेशक संजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर गन्ना शोध संस्थान, मृदा संरक्षण विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। सोलर ऊर्जा व कृषि यंत्रों की परिसर में प्रदर्शनी भी लगाई गई। जहां किसानों को गन्ने के उत्पादों, गन्ने की नई प्रजाति व उसकी उपज आदि के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।चयनित इन छह किसानों को किया गया सम्मानितसरोजनी नगर निवासी महेंद्र सिंह, चिनहट क्षेत्र के किसान उमेश पाल व राममूर्ति, मलिहाबाद क्षेत्र के चंद्रपाल, गोसाईगंज की किसान सुषमा रानी व द्रुपदराज सिंह।



