Breaking Newsभारत

गाजीपुर : थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के बाद लिया जाए शिकायतकर्ता का फीडबैक : डीएम

गाजीपुर, 22 अगस्त। थाना करंडा में आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। विभिन्न फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि यह पता चल सके कि उसकी समस्या वास्तव में दूर हुई है या नहीं।डीएम ने शिकायत रजिस्टर में अलग से फीडबैक कॉलम बनाए जाने के निर्देश दिए। इसमें शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं प्राप्त फीडबैक दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि निस्तारण से आमजन संतुष्ट भी है।उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से शिकायतों के वास्तविक निस्तारण की स्थिति की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर थाना प्रभारी करंडा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button