Breaking Newsभारत

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान
मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह

यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य कवि डॉ डंडा लखनवी व गोमती सफाई अभियान के समर्पित कार्यकर्ता रिद्धि किशोर गौड़ को, हसीब सिद्दीकी सर्वेश अस्थाना, शिवशरण सिंह मुकुल महान व डॉ सुभाष गुरुदेव ने दिया।
रिद्धि किशोर गौड़ ने जल संचयन के तरीके व जल को प्रदूषण से मुक्त करने के उपाय बताये।
इसके पश्चात अरविंद झा के संयोजन व संचालन तथा सच्चिदानंद शलभ की अध्यक्षता में राजीव वर्मा वत्सल की वाणी वंदना से प्रारंभ कविसम्मेलन में रवि शंकर रवि, प्रभात शंकर, मधु पाठक मांझी, रश्मि शरद, तमाचा लखनवी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुरभि सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, योगी योगेश शुक्ल, डॉ सुभाष रसिया, विजय अग्रहरि आलोक, प्रभा अरोरा, विजय तन्हा, ठेठ लखनवी, रणवीर बहादुर, सरल तिलहरी, नीलम दीक्षित, अनिता सुधीर, प्रो जहाँ आरा, अनिता अरोरा, प्रवीण आवारा, गंगेश मिश्र, मधुकर नाथ, शकुंतला श्रीवास्तव, पूर्णिमा भसीन, डॉ राकेश प्रताप सिंह आदि ने शानदार मुक्तक पढ़ कर वातावरण को रसमय किया। धन्यवाद ज्ञापन मुकुल महान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button