Breaking Newsभारत

राशन वितरण से जुड़ी बड़ी खबर

राशन वितरण से जुड़ी बड़ी खबर

कम राशनकार्ड वाली कोटे की दुकानों का होगा विलय।

उत्तर प्रदेश में 500 से कम राशन कार्डों वाली उचित दर दुकानों के विलय की कवायद तेज हो गई है। खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से ऐसी दुकानों का विवरण मांगा गया है। विभागीय स्तर पर इन दुकानों को निकटवर्ती बड़ी दुकानों में समायोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

प्रदेश में काफी संख्या में ऐसी कोटे की दुकानें संचालित हैं, जहां राशन कार्डधारकों की संख्या 500 से कम हैं। विभाग का मानना है कि कम लाभार्थियों के कारण इन दुकानों का संचालन आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं है। इसी को देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button