Breaking Newsभारतराजनीति

योगी के मंत्रिमंडल विस्तार पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- इसका सकारात्मक असर जनता में दिखना भी चाहिए

योगी के मंत्रिमंडल विस्तार पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- इसका सकारात्मक असर जनता में दिखना भी चाहिए

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसका असर लोगों के जीवन पर दिखना भी चाहिए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसका असर लोगों के जीवन पर दिखना भी चाहिए।

उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि वैसे तो मंत्रिमण्डल का घटाना-बढ़ाना व विस्तार आदि सत्ताधारी पार्टी का आन्तरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज्यादा होता है और इसीलिये उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के कल हुये विस्तार के बारे में कुछ भी टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, किन्तु कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आमजन के हित के साथ-साथ ख़ासकर सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं के जीवन की बेहतरी एवं महिला सुरक्षा-सम्मान आदि पर पड़ता हुआ दिखना भी जरूर चाहिये, वरना लोग इसको राजनीतिक जुगाड़ तथा सरकारी संसाधन पर बढ़ा हुआ बोझ ही मान लेंगे।

इतना ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्गों में भी विशेषकर कमजोर तबकों के जान, माल व मजहब की सुरक्षा व उन्हें न्याय मिलता हुआ महसूस होने पर सरकार व उनके सभी मंत्रियों के कार्यकलापों में परिलक्षित भी हो तो यह उचित होगा, जो कि सरकारों व उनके मंत्रियों की पहली संवैधानिक ज़िम्मेदारी बनती है।

इसी क्रम में अभी हाल ही में राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के एक युवा नेता पर जानलेवा हमला होने से हर तरफ एक बार फिर से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गयी है कि यूपी में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं बल्कि काफी असुरक्षित भी है जो अति-चिन्तनीय, जबकि बी.एस.पी. की रही सभी सरकारों में समाज के हर वर्ग के जान, माल व मजहब के साथ-साथ बेहतरीन क़ानून-व्यवस्था के तहत ब्राहमण समाज सहित समाज के सभी वर्गों को ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त के अन्तर्गत न्याय और सुरक्षा दी गयी थी, जो कि सर्वविदित है।

यूपी में रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में छह मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, दो का प्रमोशन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button