Breaking Newsभारत

गोरखपुर सहजनवा–दोहरीघाट रेलवे लाइन में मुआवजा विवाद, किसानों का आक्रोश

गोरखपुर सहजनवा–दोहरीघाट रेलवे लाइन में मुआवजा विवाद, किसानों का आक्रोश

सहजनवा से दोहरीघाट रेलवे लाइन कार्य के तहत बांसगांव तहसील के ग्राम टेगरी व पाली में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में नाराजगी है। बड़ी संख्या में किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि करीब 80 प्रतिशत किसानों के कागजात जमा होने के बावजूद लगभग 40 प्रतिशत किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि कई किसानों को आंशिक भुगतान ही किया गया है।

किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से गेहूं की खड़ी फसल नष्ट कर दी गई, जिसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया। गाटा संख्या 8, 22, 24, 29, 30, 164, 165, 162, 172, 177 व 179 से जुड़े किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और भुगतान की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं की गई है।

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाने, फसल क्षति का आंकलन कराने और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह ने तत्काल संबंधित ठेकेदार से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button