Breaking Newsभारत

मरदह/गाजीपुर : चोरी की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

मरदह/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन तथा चोरी किया गया पम्पिंग सेट (डीजल इंजन) बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 196/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पम्पिंग सेट इंजन चोरी की घटना की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपनार से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में इशान्त सिंह, अनूप सिंह, प्रिन्स सिंह निवासी खजुर गांव थाना कासिमाबाद तथा प्रेम उर्फ आजाद विश्वकर्मा निवासी पिपनार थाना मरदह शामिल हैं। पुलिस ने इशान्त सिंह के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button