Breaking Newsभारत

यूपी/लखीमपुर खीरी की महिला जिलाध्यक्ष मंजीत कौर लखनऊ कार्यालय में सम्मानित, संघ ने दिया संघर्ष में पूर्ण सहयोग का भरोसा

यूपी/लखीमपुर खीरी की महिला जिलाध्यक्ष मंजीत कौर लखनऊ कार्यालय में सम्मानित, संघ ने दिया संघर्ष में पूर्ण सहयोग का भरोसा

​लखनऊ। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष मंजीत कौर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। व्यक्तिगत संपत्ति से जुड़े लंबे संघर्ष और उनके साहस की सराहना करते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
​कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंजीत कौर के व्यक्तिगत संघर्ष और लखीमपुर खीरी जिले में संगठन के विस्तार व भावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के संस्थापक दिनेश दीक्षित और राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​न्याय का आश्वासन:
राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह एवं संस्थापक दिनेश दीक्षित ने स्पष्ट किया कि संगठन मंजीत कौर के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करेगा।
​संगठनात्मक चर्चा:

लखीमपुर खीरी में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के काम-काज और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिस्ता जी, कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रताप सिंह, जिला सचिव अजय कुमार और रविकांत दुबे सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button