Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर! योगी सरकार का बड़ा दांव

यूपी पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर! योगी सरकार का बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में एक बड़ी हलचल मची हुई है
संकेत मिल रहे हैं कि इस बार पंचायत चुनाव की पूरी व्यवस्था ही बदल सकती है
सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, वो वाकई चौंकाने वाली है – अब ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को सीधे जनता चुनने का अधिकार मिल सकता है
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ये प्रस्ताव रखा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव ठीक उसी तरह सीधे जनता से कराया जाए, जैसे सांसद और विधायक चुने जाते हैं
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है
राजभर का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस विषय पर चर्चा की थी और गृह मंत्री ने भी इस विचार को अपनी स्वीकृति दी थी
मंत्री राजभर के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कह दिया है
यह प्रस्ताव जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा
तो लोकसभा और राज्यसभा से विधेयक पारित होने के बाद इस बड़े बदलाव को कानूनी रूप मिल जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button