Breaking Newsभारत

यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा: बस ने डंपर को मारी टक्कर, डेंट देखने उतरे तीन यात्रियों की कुचलकर मौत, एक गंभीर

यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा: बस ने डंपर को मारी टक्कर, डेंट देखने उतरे तीन यात्रियों की कुचलकर मौत, एक गंभीर

दही थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बस के नीचे आए तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई। बस ने पहले एक डंपर को टक्कर मारी थी और जब यात्री बस का नुकसान देखने नीचे उतरे, तभी चालक ने बस पीछे कर उन्हें कुचल दिया।

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस का परिचालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस ने पहले हाईवे पर आगे चल रहे एक डंपर में टक्कर मार दी थी। इसके बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। तभी बस चालक ने वाहन को पीछे किया। लापरवाही में चार लोगों को कुचल दिया।

तीन लोगों की मौत, परिचालक गंभीर घायलहादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र (50) पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती तथा रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।

चालक की लापरवाही आई है सामनेएक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि रामनरेश पत्नी के साथ कानपुर में अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। एसओ ने बताया की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button