Breaking Newsभारत

भ्रष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी दंडित नहीं हुए तो 26 मई से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होगा अनवरत धरना – प्रदर्शन ।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध युद्ध का शंखनाद
———————————————-
भ्रष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी दंडित नहीं हुए तो 26 मई से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होगा अनवरत धरना – प्रदर्शन ।


————————————————————————-
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री / जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर व सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) से मिलकर गोरखपुर के भ्रष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह व श्री सावन दूबे के भ्रष्टाचार की शिकायत की गई। प्रतिनिधिमंडल मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह, जिला महामंत्री त्रिपुरारी दूबे, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद, उरुवा ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय व शिव प्रसाद शर्मा सम्मिलित रहे। वार्ता में कहा गया कि उक्त भ्रष्ट शिक्षा अधिकारीयों को यदि दंडित नहीं किया गया तो 26 मई से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनवरत धरना प्रदर्शन किया जायेगा। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की लिखित वैधानिक सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रिसीव कराई गई तथा उसकी प्रतिलिपि मा. मुख्यमंत्री, मा. बेसिक शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (बेसिक), महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक (बेसिक शिक्षा), सचिव (बेसिक शिक्षा परिषद्), मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर, सहायक शिक्षा अधिकारी (बेसिक) गोरखपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को प्रेषित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button