Breaking Newsभारत

पत्नी से विवाद करके अपने दोनो बच्चो को लेकर भागे व्यक्ति से बच्चो को 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर परिजन को शाहपुर पुलिस ने किया सुपुर्द।

गोरखपुर

पत्नी से विवाद करके अपने दोनो बच्चो को लेकर भागे व्यक्ति से बच्चो को 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर परिजन को शाहपुर पुलिस ने किया सुपुर्द।

वादिनी मुकदमा द्वारा खुद के पति द्वारा मारना-पीटना गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी देने के उपरांत खुद के बच्चो को घर से लेकर जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 405/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम अशोक शर्मा पुत्र स्व० विजयनाथ शर्मा निवासी H.N0-81/x रामजानकी नगर बशारतपुर थाना शाहपुर गोरखपुर पंजीकृत कराया गया था।और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के निर्देश पर प्रभारी अंजय कुमार सिंह थाना शाहपुर के नेतृत्व में सीसीटीवी फूटेज व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर 24 घण्टे के अन्दर बच्चो को बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।उक्त बरामदगी में उ0नि0 माधवी सिंह थाना शाहपुर,उ0नि0 पवन कुमार यादव थाना शाहपुर और का0 नरसिंह यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ने अहम भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button